BSEB Class 12 Important Questions 2026-27 | Top 2 & 5 Marks Questions with Answers
BSEB Class 12 Important Questions 2026-27

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए BSEB Class 12 Important Questions 2026-27 विशेष रूप से तैयार किए गए हैं। इस अध्ययन सामग्री में सभी प्रमुख विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके सरल और सटीक उत्तर उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसमें परीक्षा की दृष्टि से चयनित Top 2 Marks और 5 Marks Important Questions with Answers शामिल हैं, जो विद्यार्थियों को कम समय में महत्वपूर्ण टॉपिक्स का रिवीजन करने और परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद करेंगे।
विद्यार्थी यहाँ विषयवार एवं अध्यायवार महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर पढ़ सकते हैं और PDF के माध्यम से डाउनलोड करके अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। यह सामग्री बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए उपयोगी अभ्यास संसाधन है।
मुख्य विशेषताएँ:
- Class 12 सभी विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर।
- Top 2 Marks Short Answer Questions.
- Top 5 Marks Long Answer Questions.
- Chapter-wise Important Questions.
- सरल भाषा में प्रश्नों के उत्तर।
- परीक्षा से पहले रिवीजन के लिए उपयोगी PDF Notes.
BSEB Class 12 Important Questions 2026-27
भौतिक विज्ञान (Physics)

| क्र.सं. | अध्याय का नाम | PDF डाउनलोड |
|---|---|---|
| 1 | विद्युत आवेश तथा क्षेत्र | PDF डाउनलोड |
| 2 | स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता | PDF डाउनलोड |
| 3 | विद्युत धारा | PDF डाउनलोड |
| 4 | गतिमान आवेश और चुंबकत्व | PDF डाउनलोड |
| 5 | चुंबकत्व एवं द्रव्य | PDF डाउनलोड |
| 6 | विद्युत चुंबकीय प्रेरण | PDF डाउनलोड |
| 7 | प्रत्यावर्ती धारा | PDF डाउनलोड |
| 8 | विद्युत चुंबकीय तरंगें | PDF डाउनलोड |
| 9 | किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र | PDF डाउनलोड |
| 10 | तरंग प्रकाशिकी | PDF डाउनलोड |
| 11 | विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति | PDF डाउनलोड |
| 12 | परमाणु | PDF डाउनलोड |
| 13 | नाभिक | PDF डाउनलोड |
| 14 | अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी | PDF डाउनलोड |
Top 2 Marks और 5 Marks Important Questions with Answers
प्रश्न 1. विद्युत आवेश किसे कहते हैं? इसका SI मात्रक लिखिए।
उत्तर: पदार्थ का वह मूलभूत गुण जिसके कारण वह दूसरे आवेशित पदार्थों पर आकर्षण या प्रतिकर्षण बल लगाता है, विद्युत आवेश कहलाता है।
इसका SI मात्रक कूलॉम (C) है।
प्रश्न 2. विद्युत आवेश कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: विद्युत आवेश दो प्रकार के होते हैं।
- धनात्मक आवेश (+)
- ऋणात्मक आवेश (−)
समान प्रकार के आवेश एक-दूसरे को प्रतिकर्षित तथा विपरीत प्रकार के आवेश आकर्षित करते हैं।
प्रश्न 3. स्थिर वैद्युतिकी किसे कहते हैं?
उत्तर: भौतिक विज्ञान की वह शाखा जिसमें विराम अवस्था में स्थित विद्युत आवेशों तथा उनके कारण उत्पन्न बल, विद्युत क्षेत्र और विभव का अध्ययन किया जाता है, स्थिर वैद्युतिकी कहलाती है।
प्रश्न 4. वस्तुओं को रगड़ने पर उनमें विद्युत आवेश क्यों उत्पन्न हो जाता है?
उत्तर: दो वस्तुओं को रगड़ने पर इलेक्ट्रॉनों का स्थानांतरण होता है। इलेक्ट्रॉन खोने वाली वस्तु धनावेशित तथा इलेक्ट्रॉन प्राप्त करने वाली वस्तु ऋणावेशित हो जाती है।
प्रश्न 5. विद्युत आवेश का प्रतीक एवं विमा लिखिए।
उत्तर: विद्युत आवेश का प्रतीक \(q\) या \(Q\) है।
इसकी विमा: [Q]=[AT]
जहाँ A = विद्युत धारा तथा T = समय।
प्रश्न 6. चालक किसे कहते हैं? दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर: वे पदार्थ जिनमें विद्युत आवेश आसानी से प्रवाहित हो सकता है, चालक कहलाते हैं।
उदाहरण: ताँबा और चाँदी।
प्रश्न 7. कुचालक किसे कहते हैं? दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर: वे पदार्थ जिनमें विद्युत आवेश आसानी से प्रवाहित नहीं हो सकता, कुचालक कहलाते हैं।
उदाहरण: रबर और काँच।
प्रश्न 8. चालक एवं कुचालक में दो अंतर लिखिए।
उत्तर:
| चालक | कुचालक |
|---|---|
| इनमें मुक्त इलेक्ट्रॉन होते हैं। | इनमें मुक्त इलेक्ट्रॉन बहुत कम होते हैं। |
| इनमें आवेश आसानी से प्रवाहित होता है। | इनमें आवेश का प्रवाह कठिन होता है। |
प्रश्न 9. प्रेरण द्वारा आवेशन किसे कहते हैं?
उत्तर: बिना स्पर्श किए किसी अनावेशित चालक को आवेशित वस्तु के प्रभाव से आवेशित करने की प्रक्रिया को प्रेरण द्वारा आवेशन कहते हैं।
प्रश्न 10. भू-संपर्कण (Earthing) क्या है?
उत्तर: किसी आवेशित चालक को पृथ्वी से जोड़ने की प्रक्रिया भू-संपर्कण कहलाती है। इससे अतिरिक्त आवेश पृथ्वी में चला जाता है या पृथ्वी से चालक में आ जाता है।
प्रश्न 11. विद्युत आवेश के तीन मूल गुण लिखिए।
उत्तर: विद्युत आवेश के तीन मूल गुण हैं:
- आवेश का संरक्षण।
- आवेश का क्वांटीकरण।
- आवेश की योगात्मकता।
प्रश्न 12. आवेश संरक्षण का नियम क्या है?
उत्तर: आवेश संरक्षण के नियम के अनुसार किसी विलगित निकाय का कुल विद्युत आवेश हमेशा नियत रहता है। आवेश न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है, केवल एक वस्तु से दूसरी वस्तु में स्थानांतरित किया जा सकता है।
प्रश्न 13. आवेश के क्वांटीकरण से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: किसी वस्तु पर कुल आवेश इलेक्ट्रॉन के आवेश का पूर्णांक गुणज होता है।
q= ne
जहाँ (n=1,2,3,………) तथा [ e=1.6 * 10 -19C \]
प्रश्न 14. आवेश की योगात्मकता का सिद्धांत क्या है?
उत्तर: किसी निकाय का कुल विद्युत आवेश उसमें उपस्थित सभी आवेशों के बीजगणितीय योग के बराबर होता है।
[ Q=q1+q2+q3+…………… ]
प्रश्न 15. एक इलेक्ट्रॉन तथा एक प्रोटॉन के आवेश का मान लिखिए।
उत्तर:
- इलेक्ट्रॉन का आवेश = (-1.6\*10-19} C
- प्रोटॉन का आवेश = (+1.6\*10-19} C
BSEB Class 12 Important Questions 2026-27
Read Also : Click
प्रश्न 16. कूलॉम का नियम लिखिए।
उत्तर: दो स्थिर बिंदु आवेशों के बीच लगने वाला विद्युत बल उनके आवेशों के गुणनफल के समानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
\

प्रश्न 14. कूलॉम बल किन कारकों पर निर्भर करता है?
उत्तर: कूलॉम बल मुख्यतः निम्न कारकों पर निर्भर करता है:
- दोनों आवेशों के परिमाण पर।
- उनके बीच की दूरी पर।
- माध्यम की विद्युतशीलता पर।
प्रश्न 15. अध्यारोपण का सिद्धांत क्या है?
उत्तर: अनेक आवेशों के कारण किसी एक आवेश पर लगने वाला कुल विद्युत बल उन सभी आवेशों द्वारा अलग-अलग लगाए गए बलों का सदिश योग होता है। इसे अध्यारोपण का सिद्धांत कहते हैं।
F = F1 + F2 + F3 + F4 + F5 + ………….Fn
Formula List
| भौतिक राशि | सूत्र |
|---|---|
| आवेश का क्वांटीकरण | q = ne |
| कूलॉम का नियम | F = k × |q₁q₂| / r² |
| विद्युत क्षेत्र की तीव्रता | E = F / q₀ |
| बिंदु आवेश का विद्युत क्षेत्र | E = kq / r² |
| विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण | p = q × 2a |
| बल आघूर्ण | τ = pE sin θ |
| विद्युत फ्लक्स | Φ = EA cos θ |
| गाउस का नियम | Φ = q / ε₀ |
| रेखीय आवेश घनत्व | λ = Q / L |
| पृष्ठीय आवेश घनत्व | σ = Q / A |
| आयतन आवेश घनत्व | ρ = Q / V |
5 Marks Q $ A
प्रश्न 1. कूलॉम का नियम लिखिए तथा इसका गणितीय व्यंजक प्राप्त कीजिए।
उत्तर: कूलॉम के नियम के अनुसार, दो स्थिर बिंदु आवेशों के बीच लगने वाला विद्युत बल उनके आवेशों के गुणनफल के समानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
माना दो आवेश q1 तथा q2 के बीच की दूरी (r\ है
F ∝ q₁q₂
तथा,
F ∝ 1/r²
दोनों को मिलाने पर,
F ∝ q₁q₂/r²
अतः,
F = (1/4πε₀) × (|q₁q₂|/r²)
निर्वात में,
F = 9 × 10⁹ × (|q₁q₂|/r²)
यही कूलॉम के नियम का गणितीय रूप है।
प्रश्न 2. विद्युत द्विध्रुव क्या है? इसके अक्षीय बिंदु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक प्राप्त कीजिए।
उत्तर: समान परिमाण के दो विपरीत आवेश, जो बहुत कम दूरी से अलग हों, विद्युत द्विध्रुव कहलाते हैं।
माना द्विध्रुव के आवेश +q और -q हैं तथा उनके बीच की दूरी 2a है।
विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण:
p = q × 2a
यदि केंद्र से अक्षीय बिंदु की दूरी r है, तो विद्युत क्षेत्र:
E = (1/4πε₀) × [q/(r-a)² – q/(r+a)²]
सरलीकरण करने पर,
E = (1/4πε₀) × [4qar/(r²-a²)²]
चूँकि p = 2qa,
E = (1/4πε₀) × [2pr/(r²-a²)²]
जब r >> a, तब
E = (1/4πε₀) × (2p/r³)
यही विद्युत द्विध्रुव के अक्षीय बिंदु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक है।